प्रकाश व्यवस्था के अभाव में बढ़ रहे सड़क हादसे, बजरंगी बने गौसेवा के साथी ,,,
ग्राम अहेरी में गौवंश के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएँ, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया बछड़े का उपचार ,,,
अहेरी न्यूज़। ग्राम अहेरी सहित आसपास के क्षेत्रों में गौवंश के सड़क पर बैठे रहने से लगातार बड़ी दुर्घटनाएँ हो रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कई गौवंश गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं, वहीं कुछ की मृत्यु भी हो रही है।
मुख्य राजकीय मार्गों पर लाइट की व्यवस्था लंबी दूरी तक न होने से रात के समय दुर्घटनाएँ और भी बढ़ रही हैं। जामुल से अहिवारा मार्ग पर वर्षों से प्रकाश व्यवस्था की कमी है, जिसके कारण नागरिकों और गौवंश दोनों को जान का खतरा बना हुआ है।
यद्यपि मोटर वाहन अधिनियम 1988 एवं मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 सड़क सुरक्षा, वाहन पंजीकरण और यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हैं, लेकिन गौवंश की सुरक्षा और सड़क पर उनकी उपस्थिति को लेकर अभी तक कोई ठोस नियम लागू नहीं किया गया है।
गौवंश से टकराकर होने वाली दुर्घटनाओं में न केवल जनहानि बल्कि गौ-हानि भी हो रही है। शासन से मांग की जा रही है कि मुख्य मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए तथा सड़क पर विचरण करने वाले गौवंशों के लिए रेडियम बेल्ट जैसी सुरक्षा पहल की जाए।
23 सितंबर की शाम को अहेरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने एक बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी। बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और प्राथमिक उपचार कर इंजेक्शन एवं मरहम लगाया।
घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और प्राथमिक उपचार किया। इसमें राहुल यादव, विक्की ठाकुर, कुन्दन निषाद, गुलशन ठाकुर और पवन बंजारे सक्रिय रूप से शामिल रहे। सभी ने बछड़े को इंजेक्शन, मरहम लगाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया और गौवंश सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
एक टिप्पणी भेजें