Top News

चाकेश्वर गढ़पाले बने भीम शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष,,,

कांकेर न्यूज़  /  छत्तीसगढ़ राज्य के युवा नेता चाकेश्वर गढ़पाले को भीम शक्ति संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यालय चेंबूर मुंबई में किया गया। आपको बता दें कि चाकेश्वर गढ़पाले एक तेज तर्रार युवा है जिन्हें प्रदेश की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का गहरा अनुभव है।





भीम शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत हांडोरे जो कि वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं पूर्व में मुंबई के मेयर एवं महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे है। नियुक्ति के पश्चात श्री गढ़पाले ने कहा कि राज्य के तमाम नौजवानों, बहनों, माताओं, बुजुर्गों एवं सभी समाजों के प्रबुद्ध जनों को अंबेडकरवादी विचारधारा से जोड़ा जाएगा।


Post a Comment

और नया पुराने