Top News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के 79 अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित,,,

दुर्ग न्यूज़ /  स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिले के 79 अधिकारी व कर्मचारियों को उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें जिला प्रशासन के 64 और पुलिस प्रशासन के 15 अधिकारी/कर्मचारी शामिल है। 

सम्मानित अधिकारियों में राजस्व विभाग से अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग श्रीमती क्षमा यदु, नायब तहसीलदार वासुमित्र दीवान। जिला कार्यालय दुर्ग से स्टेनोग्राफर वर्ग-3 निज सहायक कलेक्टर दुर्ग दीपक कुमार यादव, सहायक ग्रेड-02 (वरिष्ठ लिपिक शाखा) राकेश कुमार साहू, सहायक ग्रेड 03 (सहायक वित्त लिपिक प्रथम) तेजेन्द्र साहू, नाजरात शाखा भृत्य प्रदीप कुमार क्षत्रिय। कलेक्टर भू अभिलेख शाखा दुर्ग से सहायक अधीक्षक अजय कुमार मेरावी एवं आलोक शुक्ला, सहायक ग्र्रेड-03 खिलेन्द्र साहू एवं भृत्य ईश्वरी साहू।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग से सहायक ग्रेड-02 एनडी पाहित, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्रीमती शिप्रा सिंह, सहायक ग्रेड-2 वेद प्रकाश साहू। जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय से सहा. ग्रेड-02 श्रीमती नमिता पन्ना। आयुष विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जया साहू शामिल है। 

महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता नागरिया। नगर पंचायत धमधा से कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार सोनी। विद्युत विभाग विद्युत वितरण केन्द्र बघेरा से उत्तम कुमार सोनी। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉ. यामिनी सिंह, सुपरवाईजर महिला श्रीमती सुनिता चेलक, स्टाफ नर्स जिला चिकित्सालय दुर्ग श्रीमती सविता सोधिया, आर.एच.ओ. तुलसी राम यादव, नवदृष्टि फाउण्डेशन नया बस स्टैण्ड दुर्ग, राज आढ़तिया वार्ड 29 अस्पताल वार्ड पचरी पारा दुर्ग, गोपाल गुप्ता शिव पारा दुर्ग, धर्मेन्द्र शाह पचरी पारा दुर्ग, दुर्गा प्रसाद सोनी शिव पारा दुर्ग, सुश्री शुमाली सिंह। 

जिला सेनानी एवं नगर सेना दुर्ग से एसडीआरएफ भूपेन्द्र सिंह राजपूत, गोपी पाटिल, चन्द्रप्रकाश, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं मनोज सोनवानी, भीषम कुमार साहू, दीपक यादव। नगर पालिक निगम रिसाली से राजस्व निरीक्षक रवि श्रीवास्तव। पशु चिकित्सालय दुर्ग से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार साहू। समाज कल्याण विभाग से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर गौतम कुमार साहू। 

नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा से सहायक ग्रेड-02 श्रीमती अभिलाषा श्रीवास्तव। वनमंडल दुर्ग बीएफओ वेद प्रकाश यादव। मछली पालन दुर्ग से मछुआ चौकीदार चोलेश्वर प्रसाद साहू। नगर पालिका परिषद् कुम्हारी से उप अभियंता श्रीमती साधना अहिरवार। जिला पंचायत दुर्ग से सरपंच ईश्वर प्रसाद साहू, सचिव नीमेश भोयिर, सरपंच श्रीमती लुकेश्वरी साहू, सचिव बिसाहू, सरपंच हुकुमचंद, सचिव चंद्रशेखर, ब्लॉक कार्डिनेटर धमधा राहुल देवांगन। 

जल संसाधन दुर्ग से उपअभियंता कु. भावना सिन्हा। नगर पालिक निगम भिलाई प्रभारी स्वास्थ्य जावेद अली। नगर पंचायत उतई से स्वच्छता दीदी श्रीमती मनीषा यादव। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से बीआरपी धमधा श्रीमती सरोज खोबरागड़े। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग से सहा. ग्रेड-02 उत्तम कुमार साहू। जनपद पंचायत पाटन से पीआईयू योगेश भोई। 

कार्यालय अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सहायक अभियंता सन्नी तिवारी। लोक निर्माण विभाग से उप अभियंता राकेश कुमार वर्मा, उप अभियंता श्रीमती आशाकिरण देवांगन। शिक्षा विभाग से सहायक संचालक श्रीमती सीमा नायक। आदिवासी विकास दुर्ग से अधीक्षिका श्रीमती आशा जुल्मे भारती, भृत्य विकास कुमार देशमुख। नगर पालिक निगम दुर्ग से सहा. ग्रेड -03 राजू लाल यादव। कृषि विभाग से प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विजय प्रसाद लहरे। 

इसी प्रकार पुलिस विभाग दुर्ग से निरीक्षक थाना प्रभारी पाटन अनिल साहू, आरक्षक साईबर सेल सनत भारती एवं राजीव रंजन सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती संगीता मिश्रा, प्रधान आरक्षक थाना मोहन नगर लक्ष्मीनारायण पात्रे, आरक्षक सीसीटीएनएस काशी बरेठ, खिलेन्द्र दिल्लीवार, लाईफ केयर दुर्ग मनीष पारख, आरक्षक डीसीबी दुर्ग खेमराज चंद्राकर, आरक्षक जिला विशेष शाखा भिलाई रंजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार चंद्राकर, प्रधान आरक्षक बालकिशन यादव, शैलेन्द्र यादव, महेन्द्र चंद्रवंशी और मूर्तिकार अशोक कुमार देवांगन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने