बरोंडा चाैक से बम्हनी तक होना था सड़क चाैड़ीकरण, अब केवल कलेक्टर निवास तक ,,,
महासमुंद न्यूज़ । पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने महासमुंद विधानसभा के अनेक सड़कों के चाैड़ीकरण व साैंदर्यीकरण कार्य कराने शासन से स्वीकृति दिलाई थी। पूर्व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र प्रेषित कर सड़कों की जानकारी उन्होंने दी थी। जिसके बाद महासमुंद विधानसभा के विभिन्न सड़कों के साथ महासमुंद के बरोंडा चाैक से बम्हनी तक सड़क चाैड़ीकरण व मार्ग विभाजक निर्माण (डिवायडर) सहित 9 किलोमीटर कार्य के लिए मंत्री ने स्वीकृति दी थी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार द्वारा दुर्भावनावश इस स्वीकृत मार्ग चाैड़ीकरण व साैंदर्यीकरण की लंबाई कम कर दी गई है। जिसके तहत बरोंडा चाैक से कलेक्टर निवास तक ही कार्य कराए जाने हैं। जबकि, बरोंडा चाैक से बम्हनी तक सड़क चाैड़ीकरण आवश्यक है। न्यायालय, जिला मुख्यालय, जिला पंचायत सहित अधिकतरत सरकारी कार्यालय इसी मार्ग पर स्थित हैं।
इसके अलावा महासमुंद से मचेवा, बम्हनी, बरोंडाबाजार, परसट्ठी, चिंगराैद होते हुए जिले के अंतिम छोर के गाँवों से लोग महासमुंद आते हैं। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करते हैं। कलेक्टर निवास से आगे मचेवा, बरोंडाबाजार, बम्हनी, परसट्ठी की ओर जाने वाली मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है।
पहले से स्वीकृत सड़क चाैड़ीकरण व साैंदर्यीकरण 9 किमी लंबी मार्ग निर्माण के कार्य को भाजपा की साय सरकार द्वारा कटाैती कर केवल जिला मुख्यालय के बरोंडा चाैक से कलेक्टर निवास तक स्वीकृति दी गई है। जो क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा की जा रही पुरानी मांग सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया के चलते फिर ठंडे बस्ते में चली गई है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार जिले में अब तक एक छोटी सड़क की मरम्मत तक नहीं करा पाई है। पूर्व कांग्रेस शासन में स्वीकृत सड़कों के मरम्मत व चाैड़ीकरण कार्य में भी कटाैती कर क्षेत्र के नागरिकों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि बरोंडा चाैक से बम्हनी तक 9 किलोमीटर लंबी सड़क का चाैड़ीकरण व साैंदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति तत्काल प्रदान कर क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की सुगम व्यवस्था तत्काल बनाया जाए।
एक टिप्पणी भेजें