Top News

नवरात्रि पर दुर्ग जिले को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो महतारी सदन भवन का किया लोकार्पण ,,,

दुर्ग। नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से नगपुरा और निकुम स्थित दो महतारी सदन भवनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने प्रतीकात्मक रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में निर्मित 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया।



दुर्ग जिले में स्वीकृत 9 महतारी सदनों में से दो भवनों का शुभारंभ हुआ। नगपुरा में निर्मित 2507 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले महतारी सदन में कार्यालय, दुकान, किचन, स्टोर रूम और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।



मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद किया। दुर्ग जिले की जय बजरंग महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती हेमलता साहू से चर्चा करते हुए उन्होंने उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। 


श्रीमती साहू ने बताया कि समूह गाय-बकरी पालन और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण जैसे कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने महतारी सदन मिलने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि अब बैठक व प्रशिक्षण भवन के भीतर आसानी से हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि नवरात्रि पर दुर्गवासियों को महतारी सदन के रूप में एक बहुमूल्य उपहार मिला है। 

इस अवसर पर महतारी सदन परिसर में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, उप संचालक पंचायत आकाश सोनी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सीईओ रूपेश पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता जे.के. मेश्राम, जिला पंचायत सभापति जितेंद्र यादव, सदस्य प्रिया साहू, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू, बिहान से सुनील शर्मा और अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ, लखपति दीदीयाँ, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Post a Comment

और नया पुराने