फरसगाँव न्यूज़ / फरसगांव ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विजय लांडगे की नियुक्ति के समाचार आते ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ मे अपार हर्ष का माहौल व्याप्त हैं। वर्तमान समय मे फरसगांव के वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद हैं व पूर्व मे नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के पद पर रहकर शहर के विकास मे अपना सराहनीय योगदान देते आये हैं।
ब्लॉक कांग्रेस की कमान सौपे जाने पर उन्होंने पार्टी नेतत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के हित मे कार्य करती हैं। मै पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन मे फरसगांव ब्लॉक मे पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा देने और पार्टी का विस्तार करने के लिए एवं मजबूती के लिए सक्रिय होकर कार्य करुँगा।
बधाइयो का ताता -
राज्य सभा सांसद फूलो देवी ने विजय लांडगे को पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी सौपे जाने पर बधाई देते हुए कहा आपके कंधो पर एक बहुत बडी जिम्मेदारी हैं, मुझे यकीन हैं की आपके नेतत्व मे पार्टी और मजबूत होंगी।
भूतपूर्व विधायक संत राम नेताम ने विजय को अपना सहयोग व उनके द्वारा समय-समय पर पार्टी हित मे किये गये कार्यों को सराहा व भविष्य मे और ऊँचे मकाम पर पहुंचे इसकी कामना की।
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविघोष ने विजय लांडगे की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी उनकी कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण व निष्ठा को देखते दी गई हैं। उनके नेतत्व मे फरसगांव क्षेत्र मे कांग्रेस का जनाधार बढेगा।
एक टिप्पणी भेजें